खबर
Top News

स्टीयरिंग पर सालों से कब्जा: डीजीपी का आदेश; ड्राइवरों पर क्यों बेअसर

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जून 2026, 5:01 pm
16 views
शेयर करें:
स्टीयरिंग पर सालों से कब्जा

थानों में आरक्षक से लेकर थानेदार तक बदले, लेकिन नहीं बदले स्थायी चालक...

चार साल में पुलिसकर्मी आउट, तो वर्षों से जमे ड्राइवरों पर कब चलेगी तबादले की कैंची?

इंदौर के कई थानों में वर्षों से जमे ड्राइवरों के नेटवर्क की चर्चा, निजी चालकों की भूमिका भी घेरे में

रविश राजेंद्र सिंह 79870-55743 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा चार वर्ष से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले की कवायद शुरू होते ही पुलिस महकमे के भीतर एक नया सवाल तेजी से उठने लगा है।

सवाल यह कि डीजीपी कैलाश मकवाना के आदेश के बाद जब लंबे समय से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों को हटाकर व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने की बात कही जा रही है, तब वर्षों से एक ही थाने और अधिकारियों के साथ जमे ड्राइवरों पर यह नियम क्यों लागू नहीं हो रहा?

ये कैसे तबादले के नियम
इंदौर के कई प्रमुख थानों और पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों में ऐसे सरकारी और निजी ड्राइवर मौजूद हैं, जो वर्षों से एक ही स्थान पर बने हुए हैं। कुछ जगहों पर थाना प्रभारी बदल गए, अधिकारी बदल गए, लेकिन उनके ड्राइवर नहीं बदले। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस विभाग में तबादले के नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं?

इन थानों में पकड़ मजबूत
पुलिस महकमे में चर्चा है कि द्वारकापुरी, लसूड़िया, विजय नगर, खजराना राजेंद्र नगर, चंदन नगर, राऊ, भंवरकुआं, खजराना, तेजाजी नगर, कनाड़िया, गांधी नगर, एरोड्रम और बाणगंगा सहित कई थानों में वर्षों से जमे ड्राइवरों की मजबूत पकड़ बनी हुई है। वहीं डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी कार्यालयों में भी कई ड्राइवर लंबे समय से पदस्थ बताए जा रहे हैं।

इन्हें हटाना आसान नहीं
सूत्रों के मुताबिक लंबे समय तक एक ही जगह रहने के कारण इन ड्राइवरों (इनमें होमगार्ड भी शामिल है) को न केवल थाने की आंतरिक व्यवस्था की पूरी जानकारी रहती है, बल्कि क्षेत्र की गतिविधियों, स्थानीय नेटवर्क और संवेदनशील मामलों की भी गहरी समझ हो जाती है। यही वजह है कि इन्हें हटाना आसान नहीं होता है। चर्चा का एक बड़ा विषय थानों में निजी ड्राइवरों की मौजूदगी भी है।

कई मामलों में फैसलों तक को प्रभावित करते हैं: सूत्रों के मुताबिक कुछ थानों में निजी ड्राइवर वर्षों से पुलिस वाहनों का संचालन कर रहे हैं। बताया जाता है कि कई जगह सरकारी ड्राइवर केवल दिन की ड्यूटी करते हैं, जबकि अन्य समय निजी चालक वाहनों की जिम्मेदारी संभालते हैं।

कुछ ही थानों को जोड़कर सभी थानों में थाना प्रभारी की गाड़ी से लेकर डायल-112 तक निजी चालकों द्वारा चलाई जा रही है। पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि कुछ स्थानों पर सरकारी ड्राइवर केवल वाहन चालक की भूमिका तक सीमित नहीं हैं।

उन पर थाने की गतिविधियों पर प्रभाव रखने, आने-जाने वालों की जानकारी रखने और कई मामलों में फैसलों तक को प्रभावित करने के आरोप लगते रहे हैं। कुछ सरकारी और निजी ड्राइवर स्थानीय स्तर पर इतना प्रभाव रखते हैं कि वे खुद को थाने की व्यवस्था का अहम हिस्सा समझने लगे हैं।

जैसे चंदन नगर, द्वारकापुरी, राजेंद्र नगर, लसूड़िया, कनाड़िया, खजराना आदि थानों की स्थित ऐसी ही है। जहां सरकारी ड्राइवरों तो ठीक निजी ड्राइवरों का भी अपना अलग रुतबा है।

अन्नपूर्णा थाने में सरकारी ड्राइवर नहीं : वहीं जानकारी लगी है कि शहर के अन्नपूर्णा थाने में तो सरकारी ड्राइवर ही नही है वहां निजी ड्राइवरों को रखा गया है। क्योंकि सरकारी ड्राइवर शराब पीने का आदी था, जिसके चलते उसे हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि उसका भी अपना अलग ही रुतबा था।

सिपाही से लेकर डीसीपी का तबादला फिर ड्राइवर का क्यों नही?
पुलिस कमिश्नरेट में शहर के कई पुलिसकर्मियों के बीच यह चर्चा है कि यदि किसी कर्मचारी को लंबे समय तक एक ही जगह रखने से प्रभाव और नेटवर्क मजबूत होता है, तो सिर्फ ड्राइवरों को वर्षों तक एक ही स्थान पर क्यों रखा जाता है?

थाने के खुफिया के जवानों को क्यों नही रखा जा सकता। पुलिस मुख्यालय का तर्क है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने से निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। इसी सोच के तहत चार वर्ष से अधिक समय से जमे पुलिसकर्मियों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू की गई है।

लेकिन अब पुलिस महकमे के भीतर और बाहर यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या यही तर्क ड्राइवरों पर लागू नहीं होता? यदि आरक्षक, प्रधान आरक्षक या अन्य कर्मचारी का तबादला जरूरी है, तो फिर वर्षों से एक ही थाना और एक ही अधिकारी के साथ जुड़े ड्राइवरों का स्थानांतरण क्यों नहीं।

निजी ड्राइवरों की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल
सूत्रों के अनुसार कुछ स्थानों पर निजी ड्राइवरों की भूमिका केवल वाहन संचालन तक सीमित नहीं रह गई है। उनके स्थानीय संपर्क, क्षेत्रीय जानकारी और थाने के कामकाज में बढ़ती भागीदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है क्षेत्र में चलने वाली गतिविधियों में इनका सीधा हाथ रहता हैं।

ड्राइवरों की तनख्वाह का जुगाड़, थानों में भंगार और वसूली का खेल!: इंदौर के कई थानों में सरकारी ड्राइवरों की कमी के कारण होमगार्ड और निजी ड्राइवरों के सहारे पुलिस वाहनों का संचालन किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन निजी ड्राइवरों के भुगतान की कोई नियमित व्यवस्था नहीं होने से उनकी सैलरी थाना स्तर पर जुटाई जाती है। इसके लिए थानों में पड़े भंगार की बिक्री, अवैध बोरिंग वाहनों से वसूली और निपटारे वाले मामलों में तोड़बट्टे जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।

सूत्रों का दावा है कि कुछ मामलों में सरकारी , होमगार्ड और निजी ड्राइवरों का सीधा हस्तक्षेप भी रहता है, जिससे व्यवस्था बिगड़ती हैं ।

संबंधित समाचार

अमरनाथ यात्रा के दौरान 126 जगहों पर लगाए जाएंगे भंडारे
Top News

अमरनाथ यात्रा के दौरान 126 जगहों पर लगाए जाएंगे भंडारे

about 13 hours ago
परंपराओ के रक्षक
Top News

परंपराओ के रक्षक:‘तीर्थ पुरोहित’- शून्य से नीचे के तापमान में धड़कती आस्था और सदियों पुरानी

about 13 hours ago
तनुश्री थाली पर गिरी खाद्य विभाग की गाज
Top News

तनुश्री थाली पर गिरी खाद्य विभाग की गाज:मधुर गर्ल्स होस्टल की मेस सील

about 13 hours ago
महालक्ष्मी नगर में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का खुलासा
Top News

महालक्ष्मी नगर में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का खुलासा:रात 3 बजे पूल क्लब पर पुलिस का धावा; 32 जुआरी धराए

about 13 hours ago
दर्दनाक रेल हादसा
Top News

दर्दनाक रेल हादसा:आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री; दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 4 लोगों की मौत की सूचना

about 14 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर; 3 की मौत, मौके पर मची चीख-पुकार

about 14 hours ago
तेज हवा-बारिश बनी हवाई उड़ानों के लिए बाधा
Top News

तेज हवा-बारिश बनी हवाई उड़ानों के लिए बाधा:विजिबिलिटी घटी; फ्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट

about 14 hours ago
चलती कार की छत पर लेटा युवक
Top News

चलती कार की छत पर लेटा युवक:वीडियो वायरल; सड़क सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

about 14 hours ago
इंदौर अभिभाषक संघ चुनाव
Top News

इंदौर अभिभाषक संघ चुनाव:अध्यक्ष पद पर 7 दावेदार; मतदान 25 को

about 14 hours ago
सड़क पर 5 गाड़ियां नहीं
Top News

सड़क पर 5 गाड़ियां नहीं:इंदौरियों का अहंकार आपस में टकराया है

about 14 hours ago
मानसून बना आफत
Top News

मानसून बना आफत:आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत; कई घायल

about 14 hours ago
89 मकान-दुकान जमींदोज
Top News

89 मकान-दुकान जमींदोज:8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त

about 14 hours ago
पीड़ितों की सहायता पुलिस का पहला कर्तव्य, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

पीड़ितों की सहायता पुलिस का पहला कर्तव्य, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दो दिवसीय आईजी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

about 15 hours ago
भाजपा नेता मोहन सेंगर का जन्मदिन सादगी से मनाया
Top News

भाजपा नेता मोहन सेंगर का जन्मदिन सादगी से मनाया:समर्थक-परिजन ने किए सेवा कार्य; वृद्धों, दृष्टिहीन बच्चों के साथ केक काटकर मिठाई बांटी गई

about 15 hours ago
रहवासियों की नींद उड़ाने वालों को भेजा गया जेल
Top News

रहवासियों की नींद उड़ाने वालों को भेजा गया जेल:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद अब संचालक पर गिरेगी गाज

about 15 hours ago
इस शहर में मंत्री के लंबे वाहन काफिले पर लोगों ने उठाए सवाल
Top News

इस शहर में मंत्री के लंबे वाहन काफिले पर लोगों ने उठाए सवाल:तो क्या ऐसे ईंधन बचाएंगे

about 15 hours ago
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Top News

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत:बिजली टावर पर लटका मिला पिता; कुएं में मिले पत्नी और दो मासूमों के शव

about 15 hours ago
पांच करोड़ रंगदारी के आरोपी को जमानत नहीं
Top News

पांच करोड़ रंगदारी के आरोपी को जमानत नहीं:मामला बिश्नोई गैंग के नाम पर दहशत फैलाने और कारोबारी पर फायरिंग का

about 15 hours ago
एडवांस वेतन न देने पर कर्मचारियों ने बॉस का सिर फोड़कर की तोड़फोड़
Top News

एडवांस वेतन न देने पर कर्मचारियों ने बॉस का सिर फोड़कर की तोड़फोड़:मोबाइल-लैपटॉप लूट का आरोप

about 15 hours ago
इस शहर में डकैती की साजिश नाकाम
Top News

इस शहर में डकैती की साजिश नाकाम:पारदी गैंग के बदमाश गिरफ्तार; तीन जिलों से जुड़े सदस्य

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!