इस शहर में पुलिस में बड़ा फेरबदल: व्यवस्था सुधारने की कोशिश; कई थानों में तबादलों की लहर, बदल दी टीम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपयुक्त (मुख्यालय) द्वारा जारी आदेश में एक साथ कई थानों, शाखाओं और इकाइयों के अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। इस अचानक हुए बदलाव से पूरे विभाग में हलचल मच गई है।
थानों से लेकर क्राइम ब्रांच तक व्यापक बदलाव
जारी आदेश के तहत शहर के कई प्रमुख थानों-लसुड़िया, हीरानगर, गांधीनगर, चंदननगर, आजादनगर समेत अन्य में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही अपराध शाखा, महिला अपराध शाखा, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा विंग में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
पुलिस महकमे में “सर्जिकल स्ट्राइक”
इस व्यापक फेरबदल को पुलिस महकमे में “सर्जिकल स्ट्राइक” की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि एक ही आदेश में पूरे सिस्टम को पुनर्गठित किया गया है।
रणनीति के तहत किया गया बदलाव
सूत्रों के अनुसार, यह तबादला लंबे समय से प्रस्तावित था, जिसे अब एक तय रणनीति के तहत लागू किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इससे कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और अपराध नियंत्रण में सुधार होगा। खासतौर पर जिन थानों में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, वहां नए अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर स्थिति सुधारने की कोशिश की गई है।
प्रमुख अधिकारियों के तबादले
जारी सूची के अनुसार कई अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं। उनि जगदीश मालवीय को पलासिया से सदर बाजार, उनि प्रमोद डांगर को रक्षित केंद्र से हीरानगर, सउनि नरेंद्र कुमार मिश्रा को राजेंद्र नगर से पलासिया, सउनि जवाहर सिंह यादव को रक्षित केंद्र से हीरानगर और सउनि हाकमचंद वर्मा को एरोड्रम से परदेशीपुरा भेजा।
इसी तरह सउनि सुनील सुसाम को पलासिया से रक्षित केंद्र (ओएम शाखा), सउनि ओंकार पांडे को चंदननगर से एडीसीपी कार्यालय, सउनि हेमंत चौरी को यातायात प्रबंधन और सउनि दीपक कुमार को राऊ से आस्थान शाखा भेजा।
महिला व क्राइम ब्रांच में भी बदलाव
महिला अपराध शाखा में पदस्थ प्र.आर. सुनीता मेहरे को डीसीबी शाखा भेजा गया है, जबकि शिवकुमार मेहरा को कानून-व्यवस्था (रीडर शाखा) में पदस्थ किया गया।
इसके अलावा कंवर सिंह को राजेंद्र नगर से गांधीनगर, दुर्गेश बडोले को खजराना से हीरानगर, योगेश चौधरी को रक्षित केंद्र से क्राइम ब्रांच भेजा गया।
अन्य बदलावों में पुष्प परमार को चंदननगर, प्रवीण पंवार को एमआईजी थाना, शैलेन्द्र बैस को जोन-4 कार्यालय और रविंद्र सिंह रघुवंशी को कनाडिया थाना भेजा गया है।
दूसरी सूची में भी बड़े बदलाव
दूसरी सूची में गजेन्द्र वर्मा को अन्नपूर्णा, निलोरा को लसूड़िया, अनुराग निरखाप को बाणगंगा से बड़गुड़ा, सोहना सिंह को अपराध शाखा, हेमंत चौहान को बाणगंगा और विकास रावत को छत्रीपुरा थाना भेजा गया है। वहीं अनुज शर्मा को यातायात से रक्षित केंद्र, ममता अहिरवार को महिला सुरक्षा शाखा और निरमा पवाया को महिला थाना में पदस्थ किया गया है।
विभाग में मिला-जुला असर
इस बड़े फेरबदल से जहां कई अधिकारी नई जिम्मेदारियों को लेकर उत्साहित नजर आए, वहीं कुछ के लिए यह बदलाव चौंकाने वाला रहा। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह कदम पूरी तरह प्रशासनिक जरूरतों के तहत उठाया गया है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
संबंधित समाचार
कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई:राजस्व गड़बड़ी मामले में, नायब तहसीलदार को भी कारण बताओ नोटिस

जनसुनवाई में झूठी निकली जमीन हड़पने की शिकायत:35 साल पहले बिक चुकी थी जमीन; भूमाफिया की साजिश का खुलासा

महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित:पदाधिकारियों को जिम्मेदारी; संगठन को मजबूत करने की कवायद

छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया:किस बात को लेकर था तनाव में; कमरे के बोर्ड पर ऐसा क्यों लिखा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!