खबर
Top News

मकान से मिला नशीले कफ सिरप का जखीरा: एक हिरासत में भोपाल में एसटीएफ की कार्रवाई

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मई 2026, 6:06 pm
102 views
शेयर करें:
मकान से मिला नशीले कफ सिरप का जखीरा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
गांधी नगर स्थित डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से भारी मात्रा में अवैध नशीले कफ सिरप का जखीरा बरामद किया है। कार्रवाई देर रात करीब 12 बजे शुरू हुई, जो तड़के सुबह 3 बजे तक जारी रही।

एसटीएफ की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कॉलोनी स्थित एक मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान के दो अलग-अलग कमरों में बड़ी मात्रा में नशीले कफ सिरप के कार्टन और बोतलें रखी मिलीं।

टीम ने मौके से कफ सिरप के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक लंबे समय से सूचना मिल रही थी।

इसी आधार पर टीम ने गुरुवार देर रात छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि स्थानीय गांधीनगर पुलिस को कार्रवाई की घनत्व नहीं लगी। टीम ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बरामद कफ सिरप को अवैध रूप से बाजार में खपाया जा रहा था।

मकान मालिक से नहीं हो सका संपर्क- जानकारी के अनुसार जिस मकान में कार्रवाई की गई, वह किसी मालवीय नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक एसटीएफ का मकान मालिक से संपर्क नहीं हो सका था।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!