खबर
Top News

ड्रग्स फैक्ट्री मामले में बड़ा एक्शन: मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों की 16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अप्रैल 2026, 4:01 pm
115 views
शेयर करें:
ड्रग्स फैक्ट्री मामले में बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर में सामने आए चिकलाना ड्रग्स फैक्ट्री कांड में पुलिस कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। मामले में अब बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड दिलावर खान पठान सहित 4 आरोपियों की करीब 16 करोड़ 16 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी है।

MDMA फैक्ट्री का हुआ था खुलासा
इस पूरे मामले का खुलासा 16 जनवरी 2026 को हुआ था, जब पुलिस ने चिकलाना क्षेत्र में चल रही एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा किया था। कार्रवाई के बाद रतलाम एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।

सफेमा कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने के लिए मामला SAFEMA (स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट) के तहत सफेमा न्यायालय में प्रस्तुत किया था।

कुल 55 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति फ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा गया था। न्यायालय ने फिलहाल 16.16 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश दिए हैं।

इन आरोपियों पर गिरी गाज
जिन आरोपियों की संपत्ति फ्रीज की गई है, उनमें शामिल हैं दिलावर खान पठान (मास्टरमाइंड), अजहर खान, मुमताज बी, इमरान खान पुलिस के अनुसार, इन सभी के पास वैध आय का कोई स्पष्ट स्रोत नहीं मिला।

नशे के कारोबार से बनाई करोड़ों की संपत्ति
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने जो संपत्ति बनाई, वह पूरी तरह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से खड़ी की गई थी। मामले में अब तक कुल 16 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अब तक इस तरह के मामलों में 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति फ्रीज करवाई जा चुकी है, जो इस अभियान की गंभीरता को दर्शाता है।

आगे की जांच जारी
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह के तार किन-किन राज्यों या देशों तक जुड़े हैं और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!