कांग्रेस से पहले भाजपा ने बाजी मारी: माइक्रो मैनेजमेंट की तैयारी; भारी-भरकम मीडिया टीम मैदान में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मप्र में वैसे ही बैकफुट पर कांग्रेस को और अधिक घेरने और डॉ. मोहन यादव सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए मप्र भाजपा ने भारीभरकम मीडिया टीम बनाई है। इसमें 33 प्रवक्ता, 41 पैनलिस्ट और 9 सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। खास बात ये है कि टीम में कई मंत्रीपद या निगम-बोर्डों में पद के दावेदारों को भी जिम्मेदारियां दे दी गई हैं।
मीडिया विंग प्रभारी आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में सक्षम, सशक्त और प्रभावी होगी तथा प्रत्येक जिले में विभिन्न स्तरों पर कांग्रेस के नकारात्मक प्रचार के खिलाफ मुखरता के साथ पक्ष रखेगी। आज के दौर में सोशल मीडिया और यू-ट्यूबर्स मीडिया की संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है।
जिसका लाभ उठाने के लिए भाजपा ने अपनी भारीभरकम मीडिया का गठन किया है। इन प्लेटफॉर्म पर भी सरकार और संगठन की बात प्रभावी तरीके से रखने के लिए भाजपा की ये नई रणनीति कारगर साबित होगी क्योंकि टीम जितने मुद्दे सामने लाएगी, कांग्रेस के पास उनकी काट नहीं होगी। कारण ये भी है कि कांग्रेस के पास दमदार मीडिया टीम भी नहीं है।
प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन और सरकार दोनों की उपलब्धियों व कार्यों को मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। 62 जिलों तक मीडिया नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने के लिए युवाओं और अनुभवी का समन्वय टीम चयन में किया गया है। इसमें 33 प्रवक्ता, 41 पैनलिस्ट और 9 सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
आशीष अग्रवाल द्वारा तय ये है भाजपा के नई मीडिया टीम, जो कांग्रेस को देगी करारा जवाब
प्रदेश प्रवक्ता (विधायक) अर्चना चिटनीस (बुरहानपुर), उषा ठाकुर (इंदौर), कुंवरसिंह टेकाम (सीधी), गौरव पारधी (बालाघाट), नीरजसिंह लोधी (जबलपुर), संदीप जायसवाल (कटनी), संतोष वरकड़े (जबलपुर), दिलीप परिहार (नीमच), संजय शाह (हरदा), योगेश पंडाग्रे (बैतूल), छाया मोरे (खंडवा)। इनके अलावा, पूर्व विधायक व प्रवक्ता रहे कल सिंह भाबर (झाबुआ), यशपाल सिंह सिसौदिया (मंदसौर), घनश्याम पिरोनिया (दतिया), रामलाल रौतेल (अनूपपुर), राजेंद्र भारती (उज्जैन) को भी जगह दी गई है। सह-मीडिया प्रभारी का दायित्व बृजगोपाल लोया, मिलन भार्गव, राजलखन सिंह को, नवीन चौधरी (ग्वालियर), नितिन द्विवेदी (इंदौर), योगेंद्र शुक्ला (रीवा), सुभाष शर्मा (ग्वालियर), दीपक बलेचा (सतना) को भी मौका दिया गया है।
संबंधित समाचार

इस तारीख तक निजी बोरिंग पर प्रतिबंध:जानिये कलेक्टर ने क्यों दिया ऐसा आदेश; किस खतरे की आहट

अवैध विज्ञापन बोर्डों-होिर्डंग्स के मास्टरमाइंड हैं राहुल और प्रवीण:अधिकारियों से सेटिंग करते हैं; पूरे शहर में बिछा है इनका जाल

लिंग परीक्षण रैकेट का खुलासा:झोपड़ी में लगा रखी थी सोनोग्राफी मशीन; राहगीर की सूझबूझ से पकड़ाए

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती बेअसर:20 दिन में इतने चालान, प्रतिदिन पकड़े जा रहे इतने वाहन चालक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!