पिंक सिटी से पकड़ाया एमडी तस्कर: 11.25 ग्राम ड्रग्स जब्त; रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया पुलिस ने पिंक सिटी, निरंजनपुर मंडी क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.25 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
एसीपी विजयनगर पराग सैनी के मुताबिक लसूड़िया थाने की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर परसो रात पिंक सिटी निरंजनपुर मंडी इलाके में दबिश दी गई, जहां से आरोपी आकाश उर्फ विराट को हिरासत में लिया गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 11.25 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। लसूड़िया पुलिस ने आरोपी आकाश उर्फ विराट (25) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी मारुति नगर, सांवेर रोड का रहने वाला है और क्षेत्र में सक्रिय रूप से एमडी ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कम कीमत पर मादक पदार्थ खरीदकर शहर में ऊंचे दाम पर सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों और स्रोतों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

कांग्रेस से पहले भाजपा ने बाजी मारी:माइक्रो मैनेजमेंट की तैयारी; भारी-भरकम मीडिया टीम मैदान में

10 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण:पुलिस लाइन में अत्याधुनिक ‘बाल उद्यान’ समर्पित

धीमी रफ्तार पर सख्त हुआ एनएमसीजी:नमामि गंगे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश; निगम कमिश्नर ने कड़ी मॉनिटरिंग के दिए आदेश

रिश्तों का कत्ल:पिता ने की बेटे की हत्या; छोटे भाई ने भी दिया साथ, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!