सौतेले भाई ने भतीजे को उठाया: हत्या की कहानी सुनाकर फैलाई सनसनी; चार घंटे में अपहरण कांड का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

फोन पर बोला– बेटे को मारकर शिप्रा नदी में फेंक दिया, पुलिस ने देवास से जिंदा बरामद किया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने सौतेले भाई के बेटे का अपहरण कर हत्या की झूठी कहानी गढ़ दी। आरोपी ने फोन पर दावा किया कि उसने बच्चे की हत्या कर शव शिप्रा नदी में फेंक दिया है। मामले में पुलिस ने चार घंटे में अपहृत बच्चे को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
भागते समय आरोपी को चोट भी आई है। एसीपी विजय नगर पराग सैनी के मुताबिक फरियादी संजू बारोड़ निवासी पंचवटी कॉलोनी ने बताया कि उसका सौतेला भाई योगेश उर्फ शेरा बारोड़ लसूड़िया से उसके बेटे दीपक को ले गया। आरोपी ने फोन कर कहा कि उसने बच्चे की हत्या कर दी है।
पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। टीआई तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी का पता लगाया।
आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
जांच में यह सामने आया है कि आरोपी योगेश उर्फ शेरा आपराधिक प्रवृत्ति का है जिसका आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट, जालसाजी और धमकी जैसे आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है।
हालांकि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है और वारदात में प्रयुक्त ऑटो सहित अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने सौतेले भाई के बेटे दीपक बारोड़ का अपहरण कर लिया था और फोन पर झूठी सूचना देकर दहशत फैला दी थी कि बच्चे की हत्या कर उसका शव क्षिप्रा नदी में फेंक दिया गया है। समय रहते पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी अनहोनी टल गई और बच्चे की जान बच गई।
संबंधित समाचार

‘गैस ओ इंडेन’ एजेंसी पर फूटा ग्राहकों का गुस्सा:भागे कर्मचारी; सिलेंडर के लिए परेशान उपभोक्ताओं ने धैर्य छोड़ा

कुत्तों को लेकर विवाद:चार साल के बच्चे पर डॉग छोड़ने का आरोप; पड़ोसी पर केस दर्ज

टिकेगी या रणछोड़ साबित होगी कांग्रेस:ऐन मौके पर जागी कांग्रेस; फिर भी हैं उम्मीदें

मंडप में पहुंचने से पहले क्यों रुक गई बरात:अचानक किसका फोन आया; दूल्हे पर किस अपराध का केस हुआ दर्ज, शादी का क्या हुआ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!