सीने में पेंचकस मारकर युवक की हत्या: हमलावर भी एक ही समाज के; सगाई में हुई घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर क्षेत्र में कल रात सगाई के दौरान युवक की हत्या हो गई। वजह तात्कालिक झगड़े में बीच-बचाव करने के दौरान मौत के घाट उतारने की बात सामने आ रही है।
आरोपियों ने गुस्से में युवक के सीने में पेंचकस मार दिया था। उसे घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका।
महादेव नगर, राजेंद्र नगर का रहने वाला शुभम पिता संगतनाथ (18) कल रात अपने दोस्तों के साथ रिश्तेदार के यहां सगाई कार्यक्रम में सपेरा कॉलोनी गया था। वहां मोहल्ले के एक युवक का स्थानीय युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
यह देख शुभम और उसके मामा करणनाथ उसे बचाकर मौके से निकल गए। सभी करीब 100 मीटर दूर पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बदमाशों ने शुभम और करणनाथ को घेरकर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए शुभम के सीने में पेंचकस मार दिया। करणनाथ बीच-बचाव में घायल हो गया।
गरीब परिवार का था बेटा
शुभम चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई शेरिया मनोरोगी है। दूसरे नंबर की बहन नेहा की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बहन निशा है। मां शादी विवाह में बत्तीवाले झूमर सिर पर रखकर चलने का काम करती है।
उसके पिता बारदान सिलने का काम करते हैं। शुभम नीबू-मिर्ची बेचने के साथ घोड़ी चलाने का काम करता था। घटना के दौरान शुभम के पिता और मां काम पर गई थी। रात करीब पौने दस बजे हमले की खबर मिली।
संबंधित समाचार

वंदे मातरम नहीं गाने पर अड़ी पार्षद फौजिया शेख को सदन से कर दिया गया निष्कासित:हंगामेदार रहा निगम का बजट सम्मेलन

दंपति ने बचाई चार बच्चों की जान:पुलिस ने किया सम्मानित; जानिये क्या है पूरा मामला

अमरनाथ यात्रा 2026:इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी नियम

उपार्जन केंद्रों पर सहज-सुगम व्यवस्था हो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:सामाजिक और सेवा भारती संस्थाएं भी करें सहयोग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!