ड्रोन से अंतरराज्यीय सतपाल फौजी गैंग का सदस्य धराया: गुड़गांव से पकड़ाया आरोपी; 25 लाख के जेवर और कार जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग सतपाल फौजी के एक सदस्य को हरियाणा के गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में चोरी, नकबजनी और लूट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 25 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और बिना नंबर की आई-10 नियोस कार जब्त की है।
जानकारी के मुताबिक कनाड़िया थाने पर दर्ज चार मामलों में आरोपी परमिंदर सिंह (33) पिता रमेशचंद्र निवासी ग्राम भानगढ़ जिला भिवानी (हरियाणा) करीब एक वर्ष से फरार था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
इस दौरान आरोपी दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जिलों में ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस को 26 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने मामा के गांव कासन, आईएमटी सेक्टर गुड़गांव में छिपा हुआ है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सहर्ष यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर हरियाणा रवाना की गई।
पुलिस टीम ने मानेसर क्षेत्र में तीन दिन तक रुककर ड्रोन कैमरे से आरोपी के घर के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी। पूरी तरह पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और अपराध में प्रयुक्त आई-10 नियोस कार जब्त की गई।
बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

STF कमांडो की हार्ट अटैक से मौत:मॉक ड्रिल के दौरान बिगड़ी थी तबीयत; बैरक में मिले अचेत

सरेराह तलवार लेकर दौड़ा रसूखदार भाजपा नेता का भाई

छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुद को लगाई आग:FIR करने पर पिता को आरोपियों ने पीटा; चार नाबालिगों पर केस

टीवी एक्ट्रेस की 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का विवाद:दोनों पक्ष लगा रहे एक-दूसरे पर आरोप; जांच के बाद होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!