STF कमांडो की हार्ट अटैक से मौत: मॉक ड्रिल के दौरान बिगड़ी थी तबीयत; बैरक में मिले अचेत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में STF के एक कमांडो की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की मॉक ड्रिल चल रही थी। सूचना मिलने पर अरेरा हिल्स पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
STF में पदस्थ थे
35 वर्षीय कमांडो रावेंद्र भदौरिया उर्फ सोनू भदौरिया रायसेन जिले के उदयपुरा के रहने वाले थे। वे 2011 बैच के SAF कांस्टेबल थे और 2013 से STF में पदस्थ थे। उन्होंने विशेष कमांडो प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था और वर्तमान में नेहरू नगर पुलिस लाइन में रह रहे थे।
मॉक ड्रिल के दौरान बिगड़ी तबीयत
4 अप्रैल को लाल परेड ग्राउंड पर आतंकी हमले से निपटने की रिहर्सल की जा रही थी। सुबह करीब 8 बजे रावेंद्र भदौरिया अभ्यास में शामिल हुए, लेकिन करीब एक घंटे बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
बैरक में मिले अचेत
तबीयत खराब होने पर वे बिना किसी को बताए कंट्रोल रूम के पीछे स्थित बैरक में चले गए। कुछ समय बाद साथियों ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
संबंधित समाचार

ड्रोन से अंतरराज्यीय सतपाल फौजी गैंग का सदस्य धराया:गुड़गांव से पकड़ाया आरोपी; 25 लाख के जेवर और कार जब्त

सरेराह तलवार लेकर दौड़ा रसूखदार भाजपा नेता का भाई

छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुद को लगाई आग:FIR करने पर पिता को आरोपियों ने पीटा; चार नाबालिगों पर केस

टीवी एक्ट्रेस की 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का विवाद:दोनों पक्ष लगा रहे एक-दूसरे पर आरोप; जांच के बाद होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!