राजभवन के सामने सड़क धंसी: पाइपलाइन फूटने से भरा पानी; जोखिम के बीच गुजर रही गाड़ियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मंगलवार दोपहर लोक भवन (राज भवन) के ठीक सामने अचानक सड़क धंस गई। सड़क के नीचे से गुजर रही पानी की पाइपलाइन फूटने के कारण यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय सड़क धंसी, उस वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। यदि उस समय ट्रैफिक होता, तो हादसा हो सकता था।
पाइपलाइन फूटते ही 150 मीटर क्षेत्र में भर गया पानी
घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। लोक भवन के सामने घाटी क्षेत्र से बड़ा तालाब के बिना फिल्टर वाले पानी की पाइपलाइन गुजरती है, जो अचानक फूट गई।
तेज पानी के बहाव के कारण पीएचक्यू के पीछे की सड़क का करीब 150 मीटर हिस्सा पानी से भर गया, जहां लगभग एक फीट तक पानी जमा हो गया और पूरा इलाका तालाब जैसा नजर आने लगा।
जोखिम के बीच गुजरती रहीं गाड़ियां
हैरानी की बात यह रही कि सड़क धंसने और पाइपलाइन फूटने के बावजूद ट्रैफिक को तुरंत डायवर्ट नहीं किया गया। इस दौरान कई वाहन उसी जर्जर हिस्से से गुजरते रहे, जिससे खतरा और बढ़ गया। इसी बीच नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला भी इसी मार्ग से गुजरा। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
सड़क पर फैली गिट्टी-पत्थर, कई लोग फिसले
पानी का बहाव इतना तेज था कि घाटी किनारे का मलबा भी बहकर सड़क पर आ गया। इससे सड़क पर पत्थर और गिट्टी फैल गई, जिसके कारण कई लोग फिसलकर गिर गए, जबकि कुछ लोग बाल-बाल बच गए।
लापरवाही पर उठे सवाल
घटना के बाद सड़क सुरक्षा और त्वरित ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। समय रहते ट्रैफिक डायवर्जन नहीं किए जाने से बड़ा हादसा हो सकता था।
संबंधित समाचार

कांग्रेस का इस दिन प्रदेशव्यापी आंदोलन:किसानों के साथ क्रूर विश्वासघात का आरोप; जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर कार्यालयों का घेराव

कलेक्टर जनसुनवाई में मिली राहत:पढ़ाई, इलाज और आजीविका के लिए तत्काल मदद

ईरान युद्ध से हालात खराब:इस देश में लगा लॉकडाउन; प्रधानमंत्री ने किया एलान

पुलिस की जनसुनवाई में आई इतनी शिकायतें:कमिश्नर ने हर आवेदक से किया संवाद; त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!