धर्म की आड़ में राजनीति कर रहीं रुबीना, पठान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम सदन में कल हुए हंगामे के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता महफूज पठान ने कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयान को धर्म की आड़ में राजनीति करार दिया।
पठान ने कहा कि सदन में वंदे मातरम् को मुद्दा बनाना रुबीना बाजी का पॉलिटिकल ड्रामा है। इस्लाम और दीन की बातें करना दोहरे मापदंड को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इस्लाम की बात की जा रही है, तो क्या उसके सभी नियमों का पालन भी किया जा रहा है? इस्लाम साफ तौर पर दूसरों का हक न मारने, झूठी शिकायतों से बचने, अवैध कब्जे और नुकसान पहुंचाने से रोकता है।
पठान ने आरोप लगाया कि रुबीना इकबाल खान के वार्ड में दबाव बनाकर गरीबों को परेशान किया जा रहा है। झूठी शिकायतों के जरिए लोगों के मकान और दुकानों पर कार्रवाई का डर दिखाकर कथित वसूली की जा रही है, जो इस्लाम की मूल शिक्षाओं के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि इस्लाम इंसाफ, ईमानदारी और दूसरों के अधिकारों की रक्षा की सीख देता है, न कि निजी फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाने की। रुबीना अपने वार्ड में विकास ना कराने, नाराज लोगों को अपने पक्ष मे करने के लिए धार्मिक कार्ड खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि हदीस में वतन से मोहब्बत आधा ईमान करार दिया है।
उन्होंने कहा कि कब्रों की ज़ियारत का हुक्म हदीस में दिया गया है। इसमें कहा गया है कि कब्रों पर जाया करो इससे आखिरत की फिक्र पैदा होती है। उनका ये बयान के हममें से कई लोग कब्रों पर नहीं जाते ये इस्लाम और सूफी विरोधी है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म से जोड़कर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खेलों से मिलती है अनुशासन और समर्पण की सीख, जायसवाल:खिलाड़ियों के बीच पहुंचे खुलासा फर्स्ट के चेयरमैन अंकुर जायसवाल

शादी में दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग:कट्टे से चलाई गोली; रील्स बनाकर की वायरल, चाचा ससुर गिरफ्तार

मंदिर के गरबे की जमीन पर कब्जा कर बना ली 9 दुकानें:अपने ही राज में भाजपा नेताओं के कारनामे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!