खेलों से मिलती है अनुशासन और समर्पण की सीख, जायसवाल: खिलाड़ियों के बीच पहुंचे खुलासा फर्स्ट के चेयरमैन अंकुर जायसवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लाल बहादुर शास्त्री उद्यान में क्रिकेट के महाकुंभ विधायक ट्रॉफी का भव्य आयोजन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच में पूरे उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में खुलासा फर्स्ट के चेयरमैन अंकुर जायसवाल सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंडल और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा अंकुर जायसवाल का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
विधायक महेंद्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित स्पर्धा के दौरान अंकुर जायसवाल ने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए टॉस की प्रक्रिया पूरी कराई और युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के मंडल अध्यक्ष और आयोजन के प्रमुख सूत्रधार नाना टटवाड़े के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पंकज निहोरे, गौरव करोसिया, विवेक मरमट, सन्नी जोनवाल, आकाश बारूपाल, सन्नी निहोरे, दिनेश गोठवाल और ठाकुर सहित अनेक सहयोगियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। शहर के प्रमुख खेल आयोजनों में शुमार इस विधायक ट्रॉफी को लेकर स्थानीय जनता और खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

धर्म की आड़ में राजनीति कर रहीं रुबीना, पठान

शादी में दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग:कट्टे से चलाई गोली; रील्स बनाकर की वायरल, चाचा ससुर गिरफ्तार

मंदिर के गरबे की जमीन पर कब्जा कर बना ली 9 दुकानें:अपने ही राज में भाजपा नेताओं के कारनामे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!