युवती को सड़क और गार्डन में बेरहमी से पीटा: वारदात का वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर इलाके में कुछ लड़कियों और युवकों द्वारा एक युवती के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इसमें युवती को घेरकर पीटा जा रहा है, जबकि कुछ लोग इसे रिकॉर्ड कर रहे हैं।
रहवासियों का कहना है यह घटना छेड़छाड़ और आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर हुई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है युवती को गार्डन और सड़क दोनों जगह घेरकर पीटा जा रहा है।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेज़ी से प्रतिक्रिया पैदा की, लोग न केवल घटना पर हैरान हैं बल्कि कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
हीरा नगर टीआई सुशील पटेल ने बताया वीडियो उनके संज्ञान में है। फिलहाल औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन जांच शुरू कर दी है।
वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। कोई पीड़ित सामने आता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान पर आयोजित सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा:अंतरिक्ष उपलब्धियां हमारे देश की वैज्ञानिक क्षमता की प्रतीक

ड्रग्स फैक्ट्री मामले में बड़ा एक्शन:मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों की 16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

पिंक सिटी से पकड़ाया एमडी तस्कर:11.25 ग्राम ड्रग्स जब्त; रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

युद्ध का सीधा असर बाजार पर:इस देश से सूखे मेवे आना बंद; महंगाई तेज, ट्रांसपोर्ट से लेकर उद्योग तक दबाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!