मेरठ का ‘सीरियल चोर’ इंदौर में पकड़ाया: साथियों की तलाश में टीम रवाना; चुराया था 25 तोला सोना और डेढ़ लाख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाग-टांडा के चोरों द्वारा शहर में चोरियां करने के कई मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन कल अन्नपूर्णा पुलिस ने क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए एक ऐसे चोर को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया, जो मेरठ से चोरियां करने साथियों के साथ इंदौर आया था। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी शातिर और आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ यूपी में ही दो दर्जन के करीब वारदातें दर्ज हैं। अब पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश में रवाना हो गई है।
डीसीपी आनंद कलादगी के मुताबिक 19 जनवरी को महू नाका क्षेत्र में पान दुकान संचालक महेंद्र गेहलोद के घर तीन बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 25 तोला सोना और डेढ़ लाख रुपए नकद साफ कर दिए थे। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की गतिविधियों को खंगालते हुए एक अहम सुराग हाथ लगा।
जांच में सामने आया कि चोरी से पहले आरोपी एक स्थानीय मजदूर के घर पहुंचे थे। पूछताछ में मजदूर ने बताया कि फुटेज में दिख रहे लोग उसके परिचित हैं और मेरठ से मिलने आए थे। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने तकनीकी निगरानी बढ़ाई और शाहनवाज खान को मेरठ तक ट्रैस कर दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह और उसके साथी साकिब व रईस मिलकर अलग-अलग शहरों में वारदातें करते हैं। फिलहाल दोनों साथी फरार हैं और पुलिस टीम उनकी तलाश में मेरठ के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की अंगूठी, चांदी का गिलास, चांदी की कटोरी समेत करीब डेढ़ लाख रुपए का माल बरामद किया है। आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद कल जेल भी भिजवा दिया गया।
टीआई अजय नायर के अनुसार क्षेत्र में चोरी की दूसरी घटना में एक नाबालिग को भी पकड़ा है। 26 मार्च को स्कीम-74 स्थित आभा अपार्टमेंट में हुई चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी से करीब ढाई लाख रुपए कीमत की एक किलो चांदी की सिल्ली जब्त की है।
संबंधित समाचार

ड्रग्स फैक्ट्री मामले में बड़ा एक्शन:मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों की 16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

पिंक सिटी से पकड़ाया एमडी तस्कर:11.25 ग्राम ड्रग्स जब्त; रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

युद्ध का सीधा असर बाजार पर:इस देश से सूखे मेवे आना बंद; महंगाई तेज, ट्रांसपोर्ट से लेकर उद्योग तक दबाव

सौतेले भाई ने भतीजे को उठाया:हत्या की कहानी सुनाकर फैलाई सनसनी; चार घंटे में अपहरण कांड का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!