दर्दनाक हादसा: नदी में क्या पकड़ने आए थे; नदी में क्यों मिले दो लोगों के शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। आशापुर क्षेत्र की अग्नि नदी में दो लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुबह ग्रामीणों ने देखे नदी में शव
घटना सुबह करीब 8 बजे सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में दो शव तैरते हुए देखे। सूचना मिलते ही आशापुर चौकी और हरसूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला।
30 किलोमीटर दूर से आए थे केकड़े पकड़ने
जांच में सामने आया कि दोनों मृतक खालवा क्षेत्र के ग्राम आड़ाखेड़ा के निवासी थे। उनकी पहचान मदन भिलाला (55) और प्रताप भिलाला (45) के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। बताया गया कि दोनों शुक्रवार शाम घर से निकले थे और अग्नि नदी में केकड़े पकड़ने के लिए करीब 30 किलोमीटर दूर आशापुर पहुंचे थे।
मौत की वजह संदिग्ध
प्रारंभिक जांच में दो संभावनाएं सामने आई हैं- नदी में मोटर पंप से फैले करंट की चपेट में आने से मौत या फिर नशे की हालत में पानी में डूबने से हादसा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
तैराक होने के बावजूद नहीं बच सके
ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों मृतक अच्छे तैराक थे। ऐसे में उनकी मौत को लेकर संदेह और गहराता जा रहा है। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है, जिससे उनके आने की पुष्टि हुई है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
संबंधित समाचार

ड्रग्स फैक्ट्री मामले में बड़ा एक्शन:मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों की 16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

पिंक सिटी से पकड़ाया एमडी तस्कर:11.25 ग्राम ड्रग्स जब्त; रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

युद्ध का सीधा असर बाजार पर:इस देश से सूखे मेवे आना बंद; महंगाई तेज, ट्रांसपोर्ट से लेकर उद्योग तक दबाव

सौतेले भाई ने भतीजे को उठाया:हत्या की कहानी सुनाकर फैलाई सनसनी; चार घंटे में अपहरण कांड का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!